Search This Blog

Thursday, 31 July 2014

चुनावी शंखनाद

भारतीय जनता पार्टी केंद्र में काबिज होकर भले ही अपनी कामयाबी पर इतरा रही हो लेकिन हरियाणा में वापसी करना मानो कब्र से निकालकर जीवनदान देने जैसा होगा। पूरी पार्टी नरेंद्र मोदी और अमित शाह से आस लगाए बैठी है कि उनका जादू चलेगा तो सियासी बयार का रुख जरूर बदलेगा। साथ ही बीजेपी दूसरे दलों के नेताओं का पार्टी में स्वागत कर अपना कुनबा बढ़ाने की कोशिश में है। ताकि हर हाल में इस बार हरियाणा की धरती पर बीजेपी की खेती लहलहाए। जिसकी शुरुआत बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह 18 अगस्त को कैथल से करेंगे। जबकि 24 अगस्त को जींद में चुनावी मंच से विरोधियों को ललकार कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विधानसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे।

No comments:

Post a Comment